सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

उदयपुर के चेतक सर्कल पर मुस्लिमों की भीड़ ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा को उखाड़ने दावे वाला वीडियो वायरल सच

 


उदयपुर के चेतक सर्कल पर मुस्लिमों की भीड़ ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा को उखाड़ने दावे वाला वीडियो वायरल सच 


वायरल वीडियो : शंभू रैगर के खिलाफ दिसम्बर 2017 में मुस्लिम समाज ने किया था प्रदर्शन, वीडियो अब फर्जी दावे के साथ वायरल


वायरल फेक न्‍यूज  ने वायरल वीडियो और उसके साथ किए जा रहे दावों की जांच की।  इस विडियो में पोस्‍ट फर्जी (फेक) साबित हुई। दरअसल दिसंबर 2017 में मुस्लिम समाज के लोगों ने शंभू रैगर जिसने एक मुस्लिम को लव जिहाद मामले में हत्या कर दी थी, को कड़ी सजा दिलवाने के लिए उदयपुर में विरोध प्रदर्शन किया था।


By Viral Fake News 

Updated: June 18, 2023 

सोशल मीडिया पर  एक वीडियो को वायरल किया जा रहा है। इसमें काफी संख्‍या मुस्लिम समुदाय के लोगों को नारेबाजी करते हुए देखा जा सकता है। सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स इस वीडियो को अभी का बताकर सांप्रदायिक दावे के साथ वायरल कर रहे हैं। वायरल फेक न्‍यूज ने वायरल वीडियो और उसके साथ किए जा रहे दावों की जांच की। पड़ताल में पोस्‍ट फर्जी साबित हुई। दरअसल दिसंबर 2017 में मुस्लिम समाज के लोगों ने शंभू रैगर को कड़ी सजा दिलवाने के लिए उदयपुर में विरोध प्रदर्शन किया था। उसी समय के वीडियो के साथ छेड़छाड़ कर अब वायरल किया जा रहा है। महाराणा प्रताप की प्रतिमा को उखाड़ कर घोड़े से नीचे गिराने का दावा भी पूरी तरह गलत साबित हुआ।


क्‍या हो रहा है वायरल वीडियो में?

 वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड करते हुए दावा किया, “उदयपुर के चेतक सर्कल पर मुस्लिमों की भीड़ ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा को उखाड़ कर घोड़े से नीचे गिरा दी है और अल्लाह हु अकबर के नारे लगा कर ग्रह युद्ध जैसा माहौल बना दिया।”

इसके अलावा वीडियो पर लिखा गया, “ये उदयपुर के चेतक सर्कल पर पहुंच कर कहने लगे, हिंदुस्‍तान में रहना होगा तो अल्‍लाह हू अकबर कहना होगा। हर नमो समर्थक से हाथ जोड़ कर निवेदन है कि इस वीडियो को देखते ही शेयर करें।”

वायरल पोस्‍ट के कंटेंट को यहां ज्‍यों का त्‍यों ही लिखा गया है। इसे सच मानकर दूसरे यूजर्स भी वायरल कर रहे हैं। 

Viral Check

वायरल फेक न्‍यूज ने वायरल पोस्‍ट की जांच के लिए वीडियो का पता लगाया । वीडियो जांच के लिए गूगल रिवर्स सर्च इमेज टूल का यूज किया गया। वायरल वीडियो हमें मेवाड़ । इसे 13 दिसंबर 2017 को अपलोड किया गया था। वीडियो में बताया गया कि उदयपुर में शंभू रैगर के खिलाफ मुस्लिम समाज ने धरना-प्रदर्शन किया था। 


पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए दावे के अनुसार, गूगल ओपन सर्च में चेतक सर्किल, उदयपुर टाइप करके सर्च किया गया। यह स्‍थान हमें उदयपुर में मिला। वायरल वीडियो में नजर आ रही इमारत, चौराहे पर सफेद धोड़े की प्रतिमा और पोल एक जैसे ही नजर आए। इसमें महाराणा प्रताप की घोड़े वाली प्रतिमा में कोई नुकसान नजर नहीं आया है। इन समानताओं को नीचे देख सकते हैं। वायरल फेक न्यूज ने पड़ताल की । वायरल पोस्‍ट का दावा फर्जी है उदयपुर में 2017 में हुए एक प्रदर्शन के वीडियो को झूठे सांप्रदायिक दावे के साथ वायरल किया जा रहा है। इस पोस्‍ट में सच्‍चाई नहीं है।

इसी वीडियो की पुष्टि india tv की एक रिपोर्ट में भी की जा सकती है

देखें इंडिया टीवी रिर्पोट

 2017 में शंभू रैगर के खिलाफ एक प्रदर्शन किया गया था। शंभू रैगर ने एक मुस्लिम की बेरहमी से हत्‍या कर दी थी। ऐसी वायरल पोस्‍ट के लिए उदयपुर पुलिस केस दर्ज कर रही है

Dev gour नाम के ट्वीटर हैंडल से वायरल इसी वीडियो का उदयपुर पुलिस का रिट्वीट नीचे

https://twitter.com/UdaipurPolice

निष्‍कर्ष : 2017 में शंभू रैगर के खिलाफ हुए विरोध प्रदर्शन के वीडियो को अब फर्जी दावे के साथ वायरल किया गया। दिसंबर 2017 में यह प्रदर्शन मुस्लिम समाज की ओर से उदयपुर में किया गया था। वायरल वीडियो वायरल फेक न्‍यूज की पड़ताल में वायरल पोस्‍ट फर्जी साबित हुई।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बीकानेर में बहुत भारी तूफ़ान का वायरल सच

  बीकानेर में बहुत भारी तूफ़ान का वायरल सच: रिपोर्ट By Viral Fake News अरब सागर से उठे बिपरजॉय तूफ़ान के बीच कुछ तस्वीरें अनर्गल ही वायरल हो रही है। "बीकानेर में बहुत भारी तूफ़ान" के नाम से भी यह विडियो पिक्चर वायरल हो रही है जो की फेक है। जबकि यह विडियो पिक्चर उड़ीसा में चार साल पहले 2019 में आए तूफ़ान फनी की है। इस रिपोर्ट को उस समय the Economic Times यू ट्यूब चैनल पर भी देखा जा सकता है।

बिपरजॉय साइक्लोन का फेक वीडियो वायरल: बिपरजोय तुफान की लहरों के चपेट में आई नौका बोट

  बिपार्जॉय तूफान की खातिर नकली रिकॉर्डिंग वीडियो वायरल: कहीं लहरों की चपेट में आई नौका, तो कहीं विस्तार हुआ भारी   बेडौइन महासागर में उठा तेज बवंडर बाइपरजॉय भारत की ओर बढ़ रहा है।  इस बीच, ट्विस्टर बिपार्जॉय के लिए कुछ रिकॉर्डिंग वेब-आधारित मनोरंजन के माध्यम से साझा की जा रही हैं।  एक वीडियो में देखा जा सकता है कि समुद्र से उठती ठोस लहरें शहर के चारों ओर चीजों को हिला रही हैं।   वकील अहमद खान नाम के एक ट्विटर यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- बवंडर बिपार्जॉय की ठोस लहरें गुजरात के मंदरा बंदरगाह से टकरा रही हैं।  (इतिहास)   ऑनलाइन मनोरंजन के माध्यम से वेब सनसनी बनने वाली पोस्ट का स्क्रीन कैप्चर।   पड़ताल करने पर हमें यह वीडियो द्वीप जर्नल लक्षद्वीप नाम के यूट्यूब चैनल पर मिला।  चैनल के मुताबिक, 23 अगस्त, 2017 का यह वीडियो लक्षद्वीप के मिनिकॉय द्वीप का है।  जहां समुद्र से उठती प्रचंड लहरों के कारण विस्तार डूबा हुआ था।  (वीडियो से कनेक्शन)   द्वीप जर्नल्स लक्षद्वीप नामक YouTube चैनल पर एक वीडियो का स्क्रीन कैप्चर।   गौरतलब ...

विकिलीक्स ने स्विश बैंको में कालाधन रखने वाले भारतीयों की पहली सूची जारी की है

वायरल स्विस बैंक कलाधन सूची है विकिलीक्स ने स्विश बैंको में कालाधन रखने वाले भारतीयों की पहली सूची जारी की है । प्रथम 24 नाम इस प्रकार से है । (राशियाँ डाॅलर म  1 - इमरान शेख (56800000000000)56.8 Lakh crore (LkCr) usd=Rs.4089 LkCr  2 - ए राजा(780000000000)0.78 LkCr usd, Rs 56 LkCr 3 - राहुल गांधी (15800000000000) 15.8 LkCr usd, Rs1136 LkCr 4 - शरद पवार (8200000000000)8.2 LkCr usd, Rs590 LkCr 5 - पी चितम्बरम (15040) 6 - दिग्विजय सिंह (2890000000000)2.89 LkCr usd, Rs208LkCr 7 - अहमद पटेल (900000000000) 0.9LkCr usd, Rs64.8LkCr 8 - जय ललिता (1500000000000)1.5 LkCr usd, Rs108LkCr 9 - हरीश रावत (7500000000000)7.5LkCr usd, Rs540LkCr 10 - कपिल सिब्बल (2800000000000)2.8LkCr usd, Rs201LkCr 11 - सुरेश कलमाड़ी (590000000000) 0.59LkC usd, Rs42.4LkCr 12 - अशोक गहलोत (22000000000000) 22LkCr usd, Rs1584Lk 13 - अशोक चौहान (7688800000000)7.6LkCr usd, Rs167.2LkCr 14- श्याम कंपलि (58211400000000)58.2LkCr usd, Rs 4190LkCr 15- राजीव गांधी(1980000000000)1.9LkCr usd, Rs137LkCr 16- हर्शद मेहता (1358000...